सड़क किनारे मिली खून से सनी लाश, हत्या की आशंका
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत सड़क किनारे एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत का है। जहां डेंगूरडीह गांव के स्थित बस स्टैंड होटल के पास खून से सनी व्यक्ति की लाश मिली। वहीं मृतक की शिनाख्त राम कुमार राठिया उम्र (45वर्ष) के रूप में हुई है, जो कि डेंगूरडीह का निवासी था। घटना की सूचना पर मौके पर सीएसपी भूषण एक्का सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। वहीं जांच के लिए पुलिस डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची।
पुलिस ने आसपास से लोगों से पूछताछ की, आसपास के लोगों ने बताया कि राम कुमार को आखिरी बार शुक्रवार की शाम सड़क किनारे होटल के पास घूमते हुए देखा था। जहां कुछ देर बाद उसकी खून से सनी लाश मिली। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई, मृतक के परिजनों ने बताया कि राम कुमार की शादी को 22 साल हो चुके थे और वह मजदूरी का काम करता था। राम कुमार की पहली पत्नी अंगूरी बाई उसे छोड़कर जा चुकी है। उसका एक बेटा भी है, जो अपने पिता के साथ रहता था। फिलहाल पुलिस द्वारा इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
