कोरबा जिले के नए भाजपा अध्यक्ष बने मनोज शर्मा

RAVI RATHORE
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   भाजपा ने कोरबा जिला के नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। मनोज शर्मा को कोरबा जिला भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन व कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल सहित भाजपा नेताओं ने पुष्प गुच्छ भेंटकर अपनी शुभकामनाएं दी। मनोज शर्मा इससे पहले किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनके अध्यक्ष बनते ही शहर सहित भाजपाइयों में खुशी की लहर है।

Share This Article