कोरबा में घर घुसकर सराफा कारोबारी की हत्या, वारदात से इलाके में फैली सनसनी

RAVI RATHORE
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां सराफा कारोबारी गोपाल राय सोनी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई, वारदात को बाद बदमाशों ने क्रेटा कार चोरी कर भाग निकले। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए।

जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र की है। नया ट्रांसपोर्ट नगर के लालू राम कॉलोनी में अमृता ज्वेलर्स के संचालक गोपाल राय सोनी का घर है। रात करीब 9 बजे के आसपास घर पर दो नाकाबपोश बदमाश घुस आए। उन्होंने किसी धारदार हथियार से कारोबारी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी क्रेटा कार क्रमांक (JH 01 CC 4455) चोरी कर फरार हो गए। आसपास के लोगों द्वारा आनन-फानन में कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी अपनी टीम के साथ घटना स्थल लालूराम कॉलोनी पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। आरोपियों की धर पकड़ के लिए इलाके में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या सर्राफा कारोबारी और स्थानीय निवासी अस्पताल पहुंच गए। सर्राफा कारोबारियों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

Share This Article