हॉस्टल में 11वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, मचा हड़कंप

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में गर्ल्स हॉस्टल में 11वीं पढ़ने वाली छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है। इस खबर के बाद से सनसनी फैल गई है। लेकिन छात्रा से पूछताछ करने पर उसने उसका बच्चा न होने से साफ साफ इनकार कर दिया है। घटना की जानकारी पर मौके पर अधिकारी पहुंचे हैं और जांच पड़ताल कर रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक का है। जिला मुख्यालय से 42 किलोमीटर दूर उपरोड़ा विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी सरकारी गर्ल्स हॉस्टल का है। बताया जा रहा है कि छात्रावास परिसर में नवजात पड़ी हुई थी। वार्डन ने नवजात के जन्म के बारे में संबंधित छात्रा से पूछताछ की तो उसने इससे इनकार कर दिया। वहीं छात्रा के परिजनों को बुलाकर पूछताछ करने पर उन्होंने कहा कि बेटी ने कभी अपने गर्भवती होने की जानकारी नहीं दी। वहीं इस घटना में बड़ी लापरवाही भी सामने आई है कि छात्रा जब इतने माह से गर्भवती थी तो छात्रावास अधीक्षिका को इस बात की भनक क्यों नहीं लगी।

वहीं नवजात को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया कि बताया कि नवजात लगभग 7 से 8 महीने की है। वहीं अधिकारी इस मामले में जांच पड़ताल कर रहे हैं।







के क्टर ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ऐसा क्यों हुआ। शिशु को ठंड लग गई थी और उसे हीटर से हीट देकर गर्म किया गया है, फिलहाल अभी बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग मौके पर पहुंच आगे की जांच कार्रवाई कर रहा है। संबंधित विभाग ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की है।

Share This Article