लावारिस हालत में मिली सराफा कारोबारी की कार, जल्द ही हो सकता है मामले का खुलासा

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   अमृता ज्वेलर्स के संचालक सराफा कारोबारी गोपाल राय सोनी की कार (JH-01CC-4455) रिस्दा क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली है। आरोपियों ने सोनी की हत्या करने के बाद उसकी क्रेटा कार लूट ली थी और फरार हो गए थे। घटना के तीसरे दिन कार को बालको क्षेत्र में देखा गया, लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई।

पुलिस कार के सबंधे में बस्तीवालों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। जल्द ही सराफा कारोबारी की हत्या के मामले में खुलासा हो सकेगा।

 

Share This Article