चरित्र शंका में प्रेमिका का घर जलाया, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में आरोपी ने अपने प्रेमिका का घर जला दिया। आरोपी अपनी प्रेमिका के चरित्र पर शंका करता था और बदला लेने के लिए उसने आगजनी की वारदात को अंजाम दिया। प्रेमिका की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रार्थीया जटगा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 जनवरी को रोजी मजदूरी करने के लिए कटघोरा गई थी शाम को लौटने पर देखी की उसके घर पर आग लगी हुई थी। नजदीक जाकर देखने पर घर से आरोपी दहराज सिंह मरपश्चि निकलकर भाग रहा था। घर के अंदर कपड़ा एवं राशन के समान जलकर खाक हो चुका था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में पाया गया कि आरोपी द्वारा प्रार्थीया के चरित्र पर शंका करता था इसी कारण प्रार्थीया इससे शादी करने से इनकार कर दी इसी बात के रंजिश रखकर आरोपी ने प्रार्थीया के घर को जला देने के नियत से उसके कपड़े एवं राशन सामान को जला देना पाया गया। जिसपर आरोपी दहराज सिंह पिता गोरेलाल मारपची उम्र 24 वर्ष निवासी खोडरी, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी:-

1.दहराज सिंह मरपश्चि पिता गोरेलाल  उम्र 24 वर्ष निवासी खोडरी पुलिस सहायता केंद्र जटगा थाना कटघोरा जिला कोरबा।

Share This Article