गेवरा/दीपका: बस्तर के जाने माने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध खननबाग सेवा समिती गेवरा-दीपका का प्रदर्शन जारी है। गेवरा-दिपका में भी नम आंखों से मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर समिती के सभी सदस्यों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की।
जनप्रतिनिधि व नगरवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
सभी ने इस हत्याकांड की घोर निंदा व्यक्त की है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है। इस संबंध में नगर के पत्रकारों एवं खननबाग सेवा समिती के सदस्यों द्वारा बुधवारी चौक में माल्यार्पण कर कैंडल जलाया। साथ ही उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर खननबाग सेवा समिती के सक्रिय सदस्य समेत अन्य मौजूद रहे।
