शौच के लिए गई महिला से दुष्कर्म, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

1 Min Read

शौच के लिए गई महिला से दुष्कर्म, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा में कोतवाली थाना अंतर्गत मोतीसागर पारा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शौच के लिए गई महिला के साथ चाकू की नोक पर एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से परिजनों व इलाके में रहने वाले लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना की शिकायत पर कोतवाली पुलिस कड़ी कार्यवाही करते हुए चंद घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना अंतर्गत मोतीसागर पारा निवासी 37 वर्षीय महिला शाम को घर से लगे हसदेव नदी किनारे शौच के लिए गई हुई थी, जहां एक युवक चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब महिला किसी तरह डरी सहमी अपने घर पहुंची और आपबीती बताई। जिसके बाद महिला ने परिजनों के साथ पहुंचकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपी मेहतर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

Share This Article