कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के डीएसपीएम (डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी) थर्मल पावर सीएसबी प्लांट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 8 फिट विशालकाय अजगर सांप अंदर घूम रहा था। वहां मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी। सूचना मिलते ही (आरसीआरएस) सदस्य उमेश सहित रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानी पूर्वक अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
रेस्क्यू के बाद प्लांट के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी यहां कई बार सांप का रेस्क्यू किया जा चुका है। सर्पमित्र ने बताया कि अजगर सांप विषहीन होते हैं, लेकिन उनकी बड़ी कद-काठी के कारण लोग अक्सर डर जाते हैं। ऐसे किसी भी सांप को देखें, तो उसे छेड़ने या पकड़ने की कोशिश न करें। सुरक्षा के लिए वन विभाग या स्थानीय स्नेक रेस्क्यूर से संपर्क करें।
