11, 18 और 25 जनवरी को बनाया जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस, कोरबा में यहां लगेगा कैंप

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   परिवहन विभाग और परिवहन केंद्रों के सहयोग से 11, 18 और 25 जनवरी को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने कैंप लगाया जाएगा। इस कैंप में महाविद्यालय के युवाओं का ड्राईविंग लाइसेंस बनाया जाएगा।
उल्लेखनीय हैं कि बढ़ते सड़क दुर्घटनाओ पर प्रभावी नियंत्रण करने, सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा सड़क सुरक्षा गतिविधियो हेतु जागरूक करने लिए के लिए माह जनवरी 2025 में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है।

सड़क सुरक्षा माह के दौरान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग के द्वारा महाविद्यालयो में लर्निंग लायसेंस शिविर आयोजित कर लर्निंग लायसेंस जारी करना प्रस्तावित है। जिसमें 11 जनवरी प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक पी.जी. कॉलेज कोरबा, शासकीय कॉलेज भैसमा में 18 जनवरी को और 25 जनवरी को शासकीय कॉलेज कटघोरा में रखा गया है।

Share This Article