कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के सर्वमंगला क्षेत्र में नहर में नहाने के दौरान एक युवक बह गया। नहर में मौजूद अन्य लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन नहीं बचा पाए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस द्वारा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर नहर के पानी को कम कराया गया है और उसकी तलाश जारी रखी गई है।
