गोलीकांड में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को लिया हिरासत में

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के कोरबी चौकी के बुढ़ापारा इलाके में 6 जनवरी की देर रात एक युवक पर अज्ञात लोगों ने गोली से हमला कर दिया था जिसके बाद से युवक का बिलासपुर सिम्स अस्पताल में इलाज जारी था जहां उसने आज दम तोड़ दिया। इस गोलीकांड मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस आज खुलासा कर सकती है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना कोरबी की है। कोरबी चौकी के बुढ़ापारा इलाके में 6 जनवरी की देर रात 24 वर्षीय कृष्णा पांडे पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी थी। युवक गांव के उपरसरपंच के साथ बाइक से कहीं जा रहा था तभी उसपर फायरिंग की गई। गोली युवक की पीठ में रीढ़ की हड्डी के पास लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत कटघोरा के जीवांश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति बिगड़ने पर उसे बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Share This Article