जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक-7 के लिए भावी प्रत्याशी निवेदिता भुनेश्वर राठौर ने की प्रबल दावेदारी, समर्थकों में भारी उत्साह

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिला पंचायत क्षेत्र लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, और सीट को सामान्य महिला श्रेणी के तहत आरक्षित किया गया है। जैसे ही यह घोषणा हुई, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। प्रमुख दावेदारों के नाम सामने आने लगे हैं, जिनमें हरदी बाजार निवासी निवेदिता भुनेश्वर राठौर का नाम सबसे अधिक चर्चा में है।

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए क्षेत्र क्रमांक 7 से भावी प्रत्याशी निवेदिता भुनेश्वर राठौर ने की दावेदारी। इस दौड़ में निवेदिता भुनेश्वर राठौर एक मजबूत और लोकप्रिय उम्मीदवार के रूप में उभर कर सामने आई हैं। अपने उल्लेखनीय राजनीति और सामाजिक योगदान के कारण क्षेत्र क्रमांक 7 की जनता के बीच एक विश्वसनीय चेहरा बन चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का उन्हें पूरा समर्थन प्राप्त है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 में पंचायत सदस्य के लिए प्रबल दावेदार के रूप में उभर कर आ रहे हैं। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 के सभी आम नागरिकों का पूरा समर्थन मिल रहा है। निवेदिता भुनेश्वर राठौर जिला पंचायत सदस्य की भावी प्रत्याशी के मजबूत दावेदार हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेश्वर राठौर भाजपा के विभिन्न पदो में रहकर अपने दायित्वो का बहुत ही शानदार निर्वहन किए हैं।

Share This Article