नवविवाहिता ने जहर खाकर की आत्महत्या, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां एक नवविवाहिता ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली है। नवविवाहिता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतिका के पिता ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है और पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। मृतका का नाम काजल कुमारी भारद्वाज उम्र (21वर्ष) पिता नारायण प्रसाद भारद्वाज था। मृतका के पिता ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी बेटी ने कमलेश महंत से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिनों तक सब ठीक था। फिर आए दिन बेटी के साथ विवाद मारपीट करते थे। ससुराल पक्ष के लोग छोटी जाति का हवाला देकर उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे, उन्होंने 3 बार बेटी पर जानलेवा हमला भी किया था। प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने अपनी जान दे दी। प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने अपनी जान दे दी। युवती ने जहर का सेवन कर लिया, जानकारी होने पर आनन फानन में उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नायाब तहसीलदार के समक्ष परिजनों का बयान लिया जा रहा है। मृतका के परिजनों पुलिस प्रशासन से न्याय और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।









 

Share This Article