अनियंत्रित होकर पलटी कोयला लोड वाहन, सड़क पर लगा जाम

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा में एसईसीएल की कुसमुंडा खदान से कोयला लेकर जा रही एक ट्रेलर ईमलीछापर चौक के पास अंनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद सड़क पर पूरा कोयला बिखर गया, वहीं सड़क किनारे खड़ी दूसरी ट्रेलर भी कोयले की ढेर से फंस गई।

जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह की है। कुसमुंडा खदान की ओर से कोयला लोड कर निकली ट्रेलर इमली छापर फाटक पार करते ही मोड़ के पास पलट गई। गनीमत यह रही कि हादसे के समय सड़क पर लोगों की आवाजाही न के बराबर थी, नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। हादसे में ट्रेलर चालक को मामूली चोटें आईं हैं। वहीं हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गई जिससे अन्य वाहनों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।

Share This Article