चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल बोईदा में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मचाया धमाल

1 Min Read

कोरबा/हरदीबाजार:   चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव शनिवार को बोईदा में धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।स्कूल के छात्रों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूल के नन्हें मुन्हें बच्चों का नृत्य देखकर लोगों ने जमकर ताली बजाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच हेमलता मनोज जगत उपस्थित रहे।

इस दौरान नाटक, सामुहिक नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिन्हें अतिथियों द्वारा खुब सराहा गया। इस अवसर पर चन्द्रभान पोर्ते,मनोज जगत, संतोष पटेल, तुंगन पटेल, चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आशीष यादव, मणिशंकर साहू,कलेश्वरी साहू,नंदिनी जगत,दिव्यानी जगत, शालिनी साहू,तनुजा कश्यप, मनोज कैवर्त,श्रवण पटेल, अनिल राठौर, विनोद राठौर,कलिराम मरावी,राजेश पटेल, राजेश्वर मरावी, उमेश खुशरो, इन्द्रपाल सिंह नेटी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।।

Share This Article