मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या, मृतक की नहीं हो सकी पहचान

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में बरपाली और मड़वारानी रेलवे स्टेशन के बीच एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को जिला मेडिकल कॉलेज के शव कक्ष में रखवा दिया है। युवक की पहचान के आसपास गांवों में मुनादी करवाई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। जहां मंगलवार की रात 12 करीब बरपाली और मड़वारानी रेलवे स्टेशन के बीच युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मालगाड़ी के चालक ने इस घटना की सूचना आरपीएफ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मालगाड़ी से कटकर युवक के शरीर के कई टुकड़े हो गए थे। युवक शर्ट और पैंट पहने हुए था, उसकी जेब से कोई आईडी या अन्य सामान नहीं मिला है जिससे युवक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को जिला मेडिकल कॉलेज के शव कक्ष में रखा गया है। युवक की पहचान के लिए उरगा पुलिस के द्वारा आसपास के गांवों में मुनादी करवाई जा रही है।

  

Share This Article