कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिला पंचायत सदस्य पद के लिए क्षेत्र क्रमांक 7 से भावी प्रत्याशी श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल ने की दावेदारी। इस दौड़ में निकिता मुकेश जायसवाल एक मजबूत और लोकप्रिय उम्मीदवार के रूप में उभर कर सामने आई हैं। अपने उल्लेखनीय राजनीति और सामाजिक योगदान के कारण क्षेत्र क्रमांक 07 की जनता के बीच एक विश्वसनीय चेहरा बन चुकी है।
जनपद पंचायत पाली सभापति मुकेश जायसवाल ने ग्राम पंचायत रामपुर, अंडीकछार, रेकी पंचायत में विकास और जनसमस्याओं को प्राथमिकता के कारण पूरे आसपास क्षेत्र में लोकप्रिय चेहरा मजबूत नेता की रुप में मुकेश जायसवाल को जाना जाता है। आसपास के सभी पंचायतों में मुकेश जायसवाल घर घर में संपर्क है क्योंकि लंबे समय से जनप्रतिनिधि जनताओं से सीधा संपर्क के कारण चुनाव में सीधा लाभ होगा। समीर एक्सप्रेस न्यूज कोरबा टीम जब जनताओं से बात किया तो बताया क्षेत्र में इस बार जिला पंचायत में नया चेहरा और स्थानीय प्रत्याशी निकिता मुकेश जायसवाल को भारी मतों से विजयी बनाने का मुड़ बना लिया है, क्योंकि मुकेश जायसवाल क्षेत्र में स्थानीय बेरोजगार लोगों को विभिन्न कंपनी में रोजगार उपलब्ध कराए हैं जिसमें जिला पंचायत के लिए निकिता मुकेश जायसवाल को काफी चुनाव में समर्थन मिलेगा।
मुकेश जायसवाल क्षेत्र में सभी सामाजिक कार्यों में हमेशा भाग लेने के कारण हर समाज उनको अपना नेता के रूप में स्वीकार करते हैं छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक कार्यक्रम या खेल कूद के क्षेत्र में जैसे कबड्डी क्रिकेट जैसे खेल में काफी ध्यान देते हैं इसलिए जनपद सदस्य रहते हुए भी आसपास के सभी गांव में उनको अतिथि के रूप में हमेशा बुलाया जाता रहा है। मुकेश जायसवाल के द्वारा जनहित में कई सफल जन आंदोलन किया भी गया है जिसके कारण लोगों को न्याय भी मिला है एसईसीएल में आंदोलन के कारण कई लोगों का कंपनी में नौकरी, बिजली ऑफिस घेराव के कारण बिजली बिल में सुधार ऐसे कई कार्य के कारण लोगों का मुकेश जायसवाल के काफी भरोसा है और युवा, महिला, बुजुर्ग और बच्चों के विश्वासपात्र एक मात्र नेता मुकेश जायसवाल जिनको सब लोग नेता के रूप में जिला पंचायत सदस्य के रूप में देखना चाहते हैं।
भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का उन्हें पूरा समर्थन प्राप्त है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 में पंचायत सदस्य के लिए प्रबल दावेदार के रूप में उभर कर आ रहे हैं। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 के सभी आम नागरिकों का पूरा समर्थन मिल रहा है।निकिता मुकेश जायसवाल जिला पंचायत सदस्य की भावी प्रत्याशी के मजबूत दावेदार हैं। समाजसेवा के साथ साथ क्षेत्र के सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यों में उनकी हमेशा भागीदारी रहती है। मुकेश जायसवाल भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता साथ सभी वर्गों समाज में मजबूत पकड़ से जीत की प्रबल संभावना दिख रही है।
