व्यास राठौर को एसईसीएल दीपिका परियोजना का विधायक प्रतिनिधि बनाया गया

RAVI RATHORE
1 Min Read

सीजी एनएन 24 न्यूज़ कोरबा/हरदी बाजार :-

कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल ने हरदी बाजार के भारतीय जनता पार्टी के नेता व्यास राठौर को एसईसीएल दीपका परियोजना की बैठक में भाग लेने के लिए अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में विधायक प्रेमचंद पटेल द्वारा मुख्य महाप्रबंधक एसईसीएल दीपिका परियोजना को पत्र भेजा गया है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि श्री व्यास राठौर गांधीनगर हरदी बाजार को विधायक प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया गया है जो एसईसीएल दीपिका परियोजना की विभागीय विकास कार्यों की बैठक में विधायक की ओर से भाग लेंगे।
विधायक ने संबंधित विभाग से यहां सुनिश्चित करने को कहा है कि उन्हें सभी आवश्यक सूचनाओं दी जाए ताकि वह इन बैठकों में सक्रिय भागीदारी कर सकें।

Share This Article