ग्राम धतुरा में बड़े ही धूमधाम से होली का पर्व मनाया गया

RAVI RATHORE
1 Min Read

सीजी एनएन 24 न्यूज़ कोरबा/धतुरा:-

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम धतूरा में बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ होली का पर्व को मनाया गया जिसमें ग्राम धतूरा के सियान व्यास नारायण तिवारी, चेतराम केवट, नकुल सिंह पोर्ते, से आशीर्वाद लेकर बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ होली का पर्व मनाया और व्यास नारायण तिवारी ने हमें बताया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह गिले-शिकवे मिटाने का फिर से दोस्त बनने का भी पर्व है।बुराई पर अच्छाई की जीत और रंगों वाले इस त्योहार का हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्व है।

और यहां उपस्थित श्याम राठौर, इंद्रावण सिंह पोर्ते, शैलेंद्र तिवारी, बुन्देश्वर जांगड़े,गुड्डू राठौर, रवि राठौर,खिलावन पोर्ते,सेवक राम कौशिक,संजू राठौर, खोलबाहरा केवट, राजा केवट एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share This Article