धतुरा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण नवान्ह यज्ञ 30 से आरंभ…

RAVI RATHORE
1 Min Read



हरदीबाजार :- ग्राम धतुरा में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से सरगुजिहा पारा  स्कूल रोड़ में चैत नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीमद् देवी भागवत नवान्ह यज्ञ कथा 30 मार्च रविवार को कलश यात्रा से आरंभ होकर 7 अप्रैल सोमवार को हवन, सहस्त्र धारा,ब्रहाण भोज, विसर्जन के साथ विश्राम होगा ।कथा व्यास पीठ से पं.रमाकांत शर्मा कथा श्रवण कराएंगे वहीं पं.रामकुमार शर्मा ,पं.व्यास नारायण तिवारी एवं पं.लक्ष्मी प्रसाद तिवारी सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करेंगें ।पूजन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 9 बजे तक एवं कथा दोपहर 3.30 से देवी इच्छा तक होगा । सभी ग्रामवासियों ने आस-पास क्षैत्र के समस्त नागरिकों से कथा श्रवण करने व भंडारा में शामिल होने का आग्रह किया है।

Share This Article