कलयुगी पति की करतूत, पत्नी और बेटी को चलती बाइक से गिराया, बेटियों के जन्म के बाद सुसराल वाले करते थे प्रताड़ित 

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में एक कलयुगी पति के द्वारा अपनी पत्नी-बच्ची को जान से मारने की कोशिश की सनसनीखेज घटना सामने आई है। कलयुगी पति दो बेटी होने से अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। जान से मारने की नीयत से उसने चलती बाइक से दोनों को नीचे गिरा दिया। इस हादसे में दोनों को गंभीर चोटे आई हैं। पत्नी ने मानिकपुर थाना में इसके शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। 5 साल पहले अनुराधा और कुलदीप बघेल (35 वर्ष) की लव मैरिज हुई थी। दोनों बिलासपुर के रहने वाले हैं, जहां उनकी मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी। शादी के बाद कुलदीप कोरबा में एक निजी बैंक में काम करने लगा, जहां वह किराए के मकान में रहता है। अनुराधा बताया कि दो बेटियों के जन्म के बाद से पति, सास और ससुर तीनों मिलकर उन्हें प्रताड़ित करते हैं। सास-ससुर ने उन्हें घर से निकाल दिया, जिसके बाद कुलदीप उन्हें कोरबा ले आया वे लोग रामनगर बस्ती में रहते थे।

सोमवार को तीनों बाइक से कही जा रहे थे। इसी दौरान उसने अनुराधा और बच्ची से कहा कि वह उन्हें नहीं रखेगा और जानबूझकर ब्रेक मारकर दोनों को गिरा दिया। बाइक की रफ्तार काफी तेज जिससे अनुराधा बघेल और उनकी बच्ची घायल हो गईं। बच्ची के चेहरे और हाथ पर व अनुराधा के सिर और हाथ में चोटें आईं हैं। घटना रामनगर रोड पर घटी है। पीड़िता किसी तरह बच्ची को लेकर मानिकपुर चौकी पहुंची और इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पत्नी ने पति पर दूसरी युवती के साथ अवैध संबंध का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Share This Article