कोरबा/कुसमुंडा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोयला मजदूरों के हितों को मजबूत करने के उद्देश्य से हिन्द खदान मजदूर फेडरेशन से संबद्ध कोयला मजदूर पंचायत HMS ने एस.ई.सी.एल. कुसमुंडा क्षेत्र की अपनी क्षेत्रीय समिति का पुनर्गठन कर दिया है।
संगठन के महामंत्री विनय सिंह ने नवगठित समिति की सूचना औपचारिक पत्र के माध्यम से महाप्रबंधक (खनन) SECL कुसमुंडा क्षेत्र सहित प्रशासनिक एवं श्रम अधिकारियों को प्रेषित कर दिया है।
कानूनी संरक्षण के लिए भेजा पत्र
पत्र में औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 की धारा 33.4, औद्योगिक विवाद सेंट्रल रूल्स 1957 की धारा 61.1 तथा आई.आर. कोड सेंट्रल रूल 2026 की धारा 39.1 का हवाला देते हुए मांग की गई है कि नवगठित समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को “संरक्षित कर्मचारी – Protected Workman” की श्रेणी में मान्यता दी जाए।
पत्र की प्रतिलिपि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एस.ई.सी.एल. बिलासपुर निदेशक (HR) उप मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) कलेक्टर कोरबा एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा को आवश्यक कार्यवाही व सूचनार्थ प्रेषित कर दी गई है ।
नवगठित क्षेत्रीय समिति के प्रमुख पदाधिकारी
– अध्यक्ष: वसंत कुमार
– कार्यवाहक अध्यक्ष: जनार्दन यादव
– महामंत्री: मिलन पाण्डेय
– उपमहामंत्री: राजू राजभर, अशोक कुमार
– कोषाध्यक्ष: हरि शंकर जायसवाल
– संगठन सचिव: बालबीर सिंह, सरफराज अहमद, नवल किशोर सिंह, सूर्यप्रकाश बंजारे, विरेन्द्र यादव, जय किशन
– कार्यालय सचिव: सुनील साहू, सजल मलिक
इसके अलावा 30 से अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव सहित अन्य पदों पर भी अनुभवी मजदूरों को मनोनीत किया गया है।
श्रमिक हितों के लिए संघर्ष का संकल्प
पुनर्गठन पर बधाई देते हुए केंद्रीय महामंत्री विनय सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रेशमलाल यादव ने कहा कि नई टीम कुसमुंडा खदान क्षेत्र में कार्यरत कोयला श्रमिकों के अधिकारों, सुरक्षा, वेतन-भत्तों और कल्याणकारी सुविधाओं के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेगी। संगठन प्रबंधन से निरंतर संवाद कर मजदूरों की समस्याओं का समाधान कराने में अहम भूमिका निभाएगा।


