गेवरा / नई दिल्ली: नई दिल्ली में दिनांक 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक आयोजित डीएवी नेशनल गेम्स में डीएवी पब्लिक स्कूल, गेवरा के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 49 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 विद्यार्थियों ने पदक जीतकर इतिहास रचा।
पदक विजेताओं में कु. आकांक्षा सिंह (कक्षा 7 B) ने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की। वहीं कनक चतुर्वेदी (कक्षा 9 A) ने बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज मेडल, दिवजोत सिंह संधू (कक्षा 11 C) ने वेट लिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल और प्रियांशु राज ने ताइक्वांडो में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य श्री टी. पी. राव ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद प्रदान किया।
इस सफलता के पीछे शारीरिक शिक्षकों सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष रूप से अरविंद चड्ढा, रमेश सिंह, भुवनेश्वर साहू, प्रीतेश कुमार, दीप्ति ठाकुर एवं नलिनी चंद्रा के मार्गदर्शन और सहयोग की सराहना की गई।

