कोरबा/गेवरा/दीपका/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोयला मजदूर पंचायत HMS और हिन्द खदान मजदूर फेडरेशन के केंद्रीय अध्यक्ष श्री रेशम लाल यादव की गरिमामयी उपस्थिति एवं अनुशंसा के बाद कोयला मजदूर पंचायत HMS गेवरा प्रोजेक्ट शाखा की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया है।
संगठन ने गेवरा क्षेत्र की महत्वपूर्ण संयुक्त समितियों में अपने प्रतिनिधियों का मनोनयन भी तत्काल प्रभाव से संपन्न कर दिया है।
SECL प्रबंधन को भेजा पत्र
नवगठित कार्यकारिणी को मान्यता दिलाने के लिए संगठन की ओर से महाप्रबंधक SECL गेवरा क्षेत्र को पत्र प्रेषित किया गया है। पत्र में औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 की धारा 33.4, औद्योगिक विवाद सेंट्रल रूल्स 1957 की धारा 61.1 तथा आई.आर. कोड सेंट्रल रूल 2026 की धारा 39.1 के तहत नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को “संरक्षित कर्मचारी – Protected Workers” की श्रेणी में मान्य करने की मांग की गई है।
मजदूरों के हितों की रक्षा होगी मजबूत
HMS नेताओं का कहना है कि नई कार्यकारिणी के गठन और संयुक्त समितियों में प्रतिनिधित्व मिलने से गेवरा क्षेत्र के कोयला मजदूरों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जा सकेगा। संरक्षित कर्मचारी का दर्जा मिलने से संगठन के पदाधिकारियों को कानूनी संरक्षण भी मिलेगा।
इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष श्री रेशम लाल यादव ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि संगठन मजदूरों के अधिकार, वेतन समझौता और सुरक्षा के मुद्दों पर हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में HMS कार्यकर्ता एवं कोयला मजदूर उपस्थित रहे।
प्रमुख क्षेत्रीय समितियों में किए प्रतिनिधियों का मनोनयन
श्रमिकों के हितों की रक्षा और प्रबंधन के साथ बेहतर संवाद के लिए कोयला मजदूर पंचायत HMS ने गेवरा क्षेत्र की महत्वपूर्ण समितियों में अपने प्रतिनिधियों का नाम तत्काल प्रभाव से घोषित किया है:
1. क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति – J.C.C.
– श्री रेशम लाल यादव – सेवानिवृत्त
– श्री एस.डी. माणिकपुरी – सीनि. ओवरमेन
2. आवास आबंटन समिति – H.A.C.
– श्री रेशम लाल यादव – सेवानिवृत्त
– श्री एस.सी. मंसूरी – फोरमेन इंचार्ज
3. सुरक्षा समिति – Safety Committee
– श्री एस.पी. तांती – सीनि. ओवरमेन
– श्री सुशील कुमार श्रीवास – फोरमेन इंचार्ज
4. कल्याण समिति – Welfare Committee
– श्री रवीन्द्र कुमार स्वर्णकार – सीनि. डम्पर ऑपरेटर
– श्री मक्सूद – डम्पर ऑपरेटर
HMS का कहना है कि समितियों में प्रतिनिधित्व मिलने से मजदूरों की समस्याओं को सीधे प्रबंधन तक पहुंचाया जा सकेगा और उनका त्वरित समाधान संभव होगा।

