कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में पावर सप्लाई लाईन एल्युमिनियम केबल तार को चोरी करने वाले आरोपियों को उरगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
24 मार्च को अडानी पावर प्लांट पताढी के डीप्टी जीएम प्रार्थी मणीकांत झा ने थाना उरगा में रिपोर्ट दर्ज कराया, उसने बताया कि कंपनी के तरफ से पावर सप्लाई के लिए टावर लगाकर सप्लाई लाईन एल्युमिनियम केबल तार लगाया गया है जिसे कुछ अज्ञात चोरो के द्वारा 8 मार्च को रात्रि में लगभग 100 मीटर एल्युमिनियम तार को चोरी कर ले गए है तथा चार किलो मीटर तार को काट कर गिरा दिया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच पड़ताल शुरू की गई, जांच के दौरान अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।
इसी बीच 5 जून को मुखबीर की सूचना मिली की उक्त कनकी से चोरी एल्युमिनियम तार कोरबा सीतामणी निवासी प्रभुराज पटेल अपने अन्य साथियों के साथ चोरी करके सुखराम पटेल सूरज कुमार वर्मा को बेच कर अफरा तफरी किए है तथा कुछ माल को राताखार के मुकेश साहू के कबाड़ी दुकान में बेंच दिये है। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियो को थाना लाया गया और पूछताछ किया गया। आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों से एल्युमिनियम तार लगभग 2 किवंटल जप्त किया गया है। प्रभुराज पटेल से घटना में प्रयुक्त हुए वाहन टाटा एस CG 12 4070 को उसके पोखरीपारा इमलीडुग्गु घर के बाड़ी से जप्त किया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
- प्रभुराज पटेल पिता दुलारसाय पटेल उम्र 26 वर्ष साकिन ईमलीडुग्गु सीतामणी थाना कोतवाली जिला कोरबा।
- सुखराम पटेल पिता श्री मंगल राम पटेल उम्र 35 वर्ष निवास विकास नगर सीतामणी थाना कोतवाली जिला कोरबा
- राजेश कुमार उपध्याय पिता मनहरण लाल उपध्याय उम्र 48 वर्ष निवासी राताखार अटल आवास क्वाटर नं. 117 थाना कोतवाली जिला कोरबा
- सूरज कुमार वर्मा पिता शत्रुहन वर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी मिशन रोड कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा।
