आम मांगना पड़ा भारी, आरोपी ने टांगी से किया हमला, गिरफ्तार

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के उरगा थाना में हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 6 जून को प्रार्थी अक्ती राम धनवार निवासी मैनपारा फरसवानी ने उरगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया, उसने बताया कि  दोपहर 12:30 बजे अपने घर में बैठा हुआ था पड़ोसी रामचरण उसके घर के पीछे आम पेड़ पर आम तोड़ने के लिये चढ़ा हुआ था तो प्रार्थी ने भी रामचरण से आम दे देने की बात कही इस पर रामचरण नहीं देने की बात कही। तब प्रार्थी ने बोला कि आम नहीं दे रहे हो तो आम मत तोड़ो कहकर मना कर दिया, इतने मे रामचरण आम पेड़ से उतर कर गंदी गंदी गाली देते हुए अपने घर गया और घर से टांगी लेकर आया, जान से मारने की नीयत से रामचरण ने प्रार्थी पर हमला कर दिया। जिससे प्रार्थी के गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। पड़ोसी ने बीच बचाव किया जिससे प्रार्थी की जान बाल बाल बची।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। उरगा थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ आरोपी रामचरण धनवार के विरूद्ध प्रथम दृष्टया अपराध धारा का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी का न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी –

1.रामचरण धनवार पिता पचुराम धनवार उम्र 52 वर्ष सा० मैनपारा फरसवानी थाना उरगा जिला कोरबा।

Share This Article