दीपका में बदमाशों का तांडव…मालिक पर जानलेवा हमला कर फरार, मुकदमा दर्ज

Anil Jatwar
2 Min Read

दीपका/सीजी एनएन 24 न्यूज: दीपका शहर के सुभाष नगर में स्थित अहिल सर्विस पॉइंट के मालिक समी उल्लाह पर उसके कर्मचारी दिवस राम यादव ने शनिवार दोपहर लोहे के सरिया से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल समी उल्लाह को उनके पड़ोसियों ने जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर होने की वजह से न्यू कोरबा हॉस्पिटल रिफर किया गया। दीपका पुलिस ने मामला को संज्ञान में लेकर जांच करना शुरू कर दिया है।

दरअसल मामला दीपका के कटघोरा रोड स्थित सुभाष नगर का है जहां मूलरूप से सुभाष नगर निवासी समी उल्लाह 43 वर्ष पुत्र मो. तकी कई वर्षो से अपने परिवार के साथ सुभाष नगर दीपका में रहते है। उनका कटघोरा रोड दीपका में कार मरम्मत का गेराज है इसी काम के लिए उन्होंने दिवस राम यादव को पिछले डेढ़ साल से काम मे रखा था। 28 तारीख शनिवार दोपहर को सामी उल्लाह अपने गेराज में काम कर रहे थे। इसी दौरान रुपये के लेनदेन को लेकर दिवस राम यादव नाम के कर्मचारी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर शराब के नशे में धुत्त दिवस राम यादव ने लोहे के सरिया से सामी उल्लाह पर जानलेवा हमला कर दिया। सरिया सामी उल्लाह के सर और कान में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और वहीं गिर पड़े। घटनास्थल पर मौजूद लोगो द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही दीपका पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी दिवस राम यादव के खिलाफ FIR दर्ज कर धारा 296, 351(2), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दिया है

आरोपी दिवस राम यादव
Share This Article