धतूरा पंचायत में मनरेगा भुगतान में गड़बड़ी ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत देखें पूरी खबर…

RAVI RATHORE
1 Min Read

कोरबा

ग्राम पंचायत धतूरा मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भुगतान में अनियमितता का मामला सामने आया  है। इस संबंध में ग्राम धतुरा मेट अमरनाथ कौशिक एवं वार्ड क्रमांक 6 के पांच अमरनाथ कौशिक के विरुद्ध ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता शंकर लाल जांगड़े, काशीराम कौशिक,मनोज श्रीवास,कृष्णानंद कौशिक, सुदेश कुमार खूंटे, ध्रुव लाल राठौर, फूलबाई राठौर एवं चैतराम केंवट,कला बाई केंवट का कहना है कि रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत मजदूरी राशि अन्य लोगों के खाते में डालकर उठाई गई, जिनकी जानकारी लाभार्थियों को नहीं दी गई और यह स्थिति लगभग 2 से 3 महीना बनी हुई है। ग्रामीणों ने इस गड़बड़ी कि तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की और साथ ही इसकी जानकारी जिला पंचायत सीईओ एवं ग्राम सचिव को भी दी गई है।

Share This Article