ग्राम धतुरा में बुजुर्ग महिला हुई लापता…

RAVI RATHORE
1 Min Read



हरदी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धतूरा निवासी जवाहरलाल राठौर उम्र 72 वर्ष की पत्नी रामीन बाई राठौर 69 वर्ष 3 अक्टूबर को परिवार में खाना परोस कर खुद भी खाना खाई और सोने चली गई और 4 अक्टूबर सुबह 4:00 बजे के लग भग रामीन बाई किसी को बिना बताए दरवाजा खोलकर कहीं चली गई जिसकी खोजबीन करते परिजनों ने अपने चित परिचित रिश्तेदारों सहित आसपास के क्षेत्र में भी खोजबीन की। जहां कहीं भी रामीन बाई का पता नहीं चला तब परिजनों ने 6 अक्टूबर दोपहर थाना हरदी बाजार आकर गुमसुदगी दर्ज कराई। परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर है जिस पर थाना पुलिस द्वारा गुम इंसान दर्ज कर सभी थाना चौकी सहित संबंधित विभाग में सूचना दे दी गई।

Share This Article