कोरबा/दीपका: दीपका क्षेत्र का क्षेत्रीय सम्मेलन स्नेह मिलन कार्यक्रम प्रगति नगर दीपका में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में दीपका क्षेत्र के कॉमरेड साथियों की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सम्मेलन में कामरेड जीत सिंह को क्षेत्रीय अध्यक्ष, कामरेड सत्येंद्र मिश्रा को कार्यवाहक अध्यक्ष, कामरेड विनोद कुमार यादव को क्षेत्रीय सचिव तथा कामरेड आर. एन. राजवाड़े को कोषाध्यक्ष पद पर चुना गया। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय समिति में कुल 31 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें 14 पदाधिकारी एवं 17 कार्यकारिणी सदस्य हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री कामरेड अजय विश्वकर्मा, केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष कामरेड दीपक उपाध्याय एवं गेवरा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कामरेड एल. पी. अघरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सम्मेलन के उपरांत, पूर्व क्षेत्रीय सचिव कामरेड एस. के. त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। यह पल सभी के लिए भावुक और प्रेरणादायक रहा।
