रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, सारनाथ एक्सप्रेस 66 दिन रहेगी रद्द
रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: ठंड के मौसम में उत्तर भारत में पड़ने वाले घने कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। दुर्ग से छपरा और छपरा से दुर्ग के बीच चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस (15159/15160) को आगामी 1 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक कुल 66 दिनों के लिए रद्द किया गया है।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय कोहरे के कारण ट्रेन परिचालन में होने वाली दिक्कतों और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इन तिथियों को छोड़कर अन्य दिनों में ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चलेगी।
छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी:
दिसंबर: 1, 3, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29, 31
जनवरी: 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28, 31
फरवरी: 2, 4, 7, 9, 11, 14
दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी:
दिसंबर: 2, 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30
जनवरी: 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29
फरवरी: 1, 3, 5, 8, 10, 12, 15
यात्रियों को हो सकती है परेशानी
इस ट्रेन के स्थगन से प्रयागराज, बनारस और छपरा जैसे प्रमुख शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था तलाशनी होगी। दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर क्षेत्र से उत्तर प्रदेश के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन प्रमुख विकल्प रही है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त करें।
