कोरबा में नशीली टैबलेट का कारोबार उजागर, चार युवक गिरफ्तार

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read


कोरबा:   करतला थाना पुलिस ने नोनबिर्रा डैम के पास नशीली टैबलेट की अवैध बिक्री करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 998 नशीली टैबलेट बरामद की गई हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा को सूचना मिली थी कि कुछ युवक नोनबिर्रा डैम जाने वाली कच्ची सड़क पर बाइक (सीजी 12 बीआर 0660) के पास नशीली टैबलेट की बिक्री कर रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और चारों को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल उर्फ बॉबी (20, निवासी नोनबिर्रा), राजू चौहान (38, निवासी सिलयारीभांठा), इकबाल अली (38, निवासी गिरारी) और सिराज खान (22, निवासी नोनबिर्रा) के रूप में हुई है।


पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है, क्योंकि संदेह है कि इनके खिलाफ अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि नशीली दवाओं की सप्लाई कहां से और किन माध्यमों से की जा रही थी।

Share This Article