छत्तीसगढ़ में ACB–EOW की बड़ी कार्रवाई, चार जिलों में एक साथ छापेमारी

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read


रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ छत्तीसगढ़ में आज सुबह ACB और EOW की संयुक्त टीमों ने एक साथ चार जिलों- रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग और धमतरी में दबिश दी। कार्रवाई DMF फंड से जुड़ी अनियमितताओं और कमीशन लेनदेन की जांच के तहत की गई है।

रायपुर में पचपेड़ी नाका स्थित वॉलफोर्ट इन्क्लेव में कारोबारी अशोक और अमित कोठारी के घर रेड की गई, जो इक्विपमेंट सप्लाई से जुड़े हैं। राजनांदगांव में तीन कारोबारियों राधाकृष्ण अग्रवाल (कोल माइंस कारोबारी), ललित भंसाली (टेंट और सरकारी सप्लाई व्यापारी) और यश नाहटा (इलेक्ट्रॉनिक सप्लायर) के ठिकानों पर दबिश दी गई।

दुर्ग के महावीर नगर में कारोबारी नीलेश पारख के यहां जांच की गई, जबकि धमतरी के सिरी गांव में ठेकेदार अभिषेक त्रिपाठी के घर करीब 5 घंटे तक कार्रवाई चली। सूत्रों के अनुसार टीमों ने सरकारी सप्लाई से जुड़े दस्तावेज़ और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए हैं। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई DMF फंड घोटाले से जुड़ी जांच का हिस्सा है, जिसमें पहले भी कई अधिकारी जेल भेजे जा चुके हैं। फिलहाल ACB या EOW की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Share This Article