कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पशु परिवहन करते 4 आरोपी गिरफ्तार

3 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में अवैध रूप से पशुओं के परिवहन के मामले में थाना उरगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सात जीवित बैल, एक पिकअप वाहन और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। वहीं तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश जारी है।

29 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध रूप से पशुओं को वध के लिए परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना उरगा पुलिस टीम ने ग्राम सराईपाली पंचायत रिवापार में घेराबंदी की और एक सफेद रंग की पिकअप (CG 29 A 4865) को रोका। वाहन की जांच में उसमें 07 बैल लदे हुए मिले।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इन पशुओं को जशपुर जिले से उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने में वध के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने जब दस्तावेज मांगे तो परिवहन से संबंधित कोई वैध अनुमति या कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर और एसडीओपी भूषण एक्का के मार्गदर्शन में की गई।

आरोपियों पर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजेश तिवारी, प्र.आर. रामु कूर्मी, आर. रामेन्द्र वर्मन, आर. कमल कंवर एवं टीम का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सन बहाल राम यादव (36 वर्ष), निवासी काशाबेल मुड़ा टोली, जिला जशपुर
  2. दिनेश राम (35 वर्ष), निवासी कछुआकानी, थाना काशाबेल, जिला जशपुर
  3. मंगलू यादव (32 वर्ष), निवासी उच्चभिठ्ठी, जिला जांजगीर-चांपा
  4. खिक राम बघेल (35 वर्ष), निवासी जर्वे, जिला सक्ती

फरार आरोपी: निर्मल बंजारे, दीपक कुर्रे एवं लक्ष्मण रात्रे उर्फ दूलू

जब्त सामान

पिकअप वाहन (CG 29 A 4865) — मूल्य ₹4,00,0007 जीवित बैल — मूल्य ₹3,50,000

7 जीवित बैल — मूल्य ₹3,50,000

बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (CG 28 Q 4661) — मूल्य ₹60,000
कुल जब्ती मूल्य: लगभग ₹7,10,000

Share This Article