बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले के जयरामनगर स्टेशन के पास मंगलवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार पैसेंजर ट्रेन 1:30 बजे कोरबा से निकली थी। इस भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत की खबर है, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं, और राहत-बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
रेलवे प्रशासन ने मेडिकल यूनिट और अतिरिक्त बचाव दल को मौके पर भेजा है। वहीं, स्थानीय प्रशासन भी राहत कार्य में सहयोग कर रहा है। हादसे के कारण पूरे रूट पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द या वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया है। हादसे के सही कारणों की जांच रेलवे विभाग ने शुरू कर दी है।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।