वॉलीबॉल प्रतियोगिता में साहिल राठौर का ईस्ट ज़ोन के लिए चयन

1 Min Read

कोरबा/हरदीबाजार:  ग्राम भलपहरी (कोरबा) के होनहार खिलाड़ी साहिल राठौर ने वॉलीबॉल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से कुल 12 खिलाड़ियों का चयन हुआ, जिनमें ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदीबाजार की ओर से सेंटर ब्लॉकर के रूप में साहिल राठौर शामिल किए गए।

6 नवंबर को जिला कांकेर में आयोजित अंतर-राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में साहिल ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके परिणामस्वरूप उनका चयन ईस्ट ज़ोन अंतर्गत अटल बिहारी महाविद्यालय विश्वविद्यालय के लिए हुआ है। आगामी प्रतियोगिता 10 दिसंबर को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर (बिहार) में आयोजित की जाएगी, जिसमें साहिल को मौका मिलेगा अपनी प्रतिभा का बड़ा प्रदर्शन करने का।

साहिल राठौर, विजय राठौर के पुत्र हैं, और उनकी इस उपलब्धि से ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदीबाजार, शिक्षकगण, छात्र, मित्रों तथा पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। सभी को उम्मीद है कि साहिल आगामी प्रतियोगिता में विजय हासिल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चयनित होंगे और हरदीबाजार क्षेत्र सहित कोरबा जिला व पूरे छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Share This Article