युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका, कोरबा में इस तारीख को लगेगा प्लेसमेंट कैंप

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में 15 जनवरी 2026 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप के माध्यम से विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा कुल 78 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

प्लेसमेंट कैंप में जिफ्सा कोरबा, आईसेक्ट कोरबा, प्रमेरिका लाइफ इंश्योरेंस रायपुर एवं फिजिक्स वालाह कोरबा द्वारा भर्ती की जाएगी। चयनित पदों में सेल्स एक्जीक्यूटिव, ऑफिसर, कैरियर काउंसलर, टैली कॉलर, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, टेक्निकल एवं अन्य पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है। शैक्षणिक योग्यता 10वीं, आईटीआई, स्नातक एवं बी.एससी. (साइंस) रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 से ₹30,000 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए आवेदकों का ई-रोजगार पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/
पर रोजगार पंजीयन होना एवं संबंधित पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

इच्छुक अभ्यर्थी 15 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 07759-222069 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://shorturl.at/an8XJ

Share This Article