रोजाना सफर करने वालों पर आफत, बिलासपुर रेल मंडल की 6 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट…..

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:   बिलासपुर रेल मंडल के जांजगीर नैला–चांपा सेक्शन में स्थित समपार फाटक संख्या 343 (खोखसा फाटक) पर गर्डर डि-लांचिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया गया है। इस कारण 23 से 25 जनवरी तक बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर और बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर रूट की मेमू लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। इससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। रेलवे ने असुविधा के लिए खेद जताया है।

यह ट्रेनें रहेगी रद्द
23 व 25 जनवरी को 68737 रायगढ़–बिलासपुर, 68738 बिलासपुर–रायगढ़ और 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेंगी। 22 व 24 जनवरी को 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर नहीं चलेगी। वहीं 23 व 25 जनवरी को 68731 कोरबा–बिलासपुर और 68732 बिलासपुर–कोरबा मेमू पैसेंजर भी रद्द रहेंगी।

यह ट्रेनिंग बीच रास्ते में होगी समाप्त
23 व 25 जनवरी को 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी और बिलासपुर–झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी। इसी तरह 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर से चलेगी और झारसुगुड़ा–बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

Share This Article