ग्राम पंचायत धतुरा मनरेगा की मजदूरी भुगतान के राशि 508742 के मामले में विधायक पटेल ने दिया आश्वासन….

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  आपको बता दे कि पिछले 4 महीने से लगातार पैसा को वापस दिलाने की एवं कार्यवाही की मांग को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय में चार बार शिकायत दर्ज कराया गया था जिसके पश्चात कार्रवाई नहीं हो पा रहा था इसके बाद हितग्राहियों ने तंग आकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के निवास पर 37 लोग जाकर विधायक से पूरे मामले की जानकारी दिया गया ।

इसके बाद विधायक प्रेमचंद पटेल ने सभी आश्वासन दे5ते हुए तत्काल जनपद पंचायत पाली CEO एवं PO को फोन कर पैसा वापस दिलाने और कार्रवाई के लिए बोला गया और विधायक पटेल सभी हितग्राही को आश्वासन दिलाया कि आप सभी का पैसा जल्द से जल्द आपको मिल जाएगा और दोषी के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषी अमरनाथ कौशिक जोकि वर्तमान में भाजपा के महामंत्री के पद पर भी बैठे हैं और साथ में ग्राम पंचायत धतूरा के वार्ड क्रमांक 6 से पंच के पद पर भी है।

Share This Article