ग्राम धतुरा में भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

2 Min Read

कोरबा/धतुरा:  जिले के ग्राम धतुरा में मंगलवार को संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर गांव में शोभायात्रा निकाली, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया।

श्रीमद्भागवत कथा के कथा वाचक पं. नितेश दुबे (धतुरा वाले) हैं, जबकि इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान शत्रुघ्न राठौर एवं सकुन बाई हैं। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए धर्म और आस्था का संदेश दिया।
यह संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा 28 जनवरी 2026 से 03 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन आयोजित की जाएगी। कथा का विश्राम 3 फरवरी को होगा, वहीं 4 फरवरी 2026 को तुलसी पूजा, सहस्त्रधारा एवं ब्राह्मण भोज के साथ धार्मिक आयोजन का समापन किया जाएगा।

इस अवसर पर गांव के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से गुड्डू राठौर, रामप्रकाश राठौर, उमेश दुबे, धुरु लाल राठौर, लक्ष्मी जायसवाल, मनोज श्रीवास, श्याम राठौर, बबलू राठौर, दीपेश, दिव्यांशु जायसवाल, जीतू, साहिल कैवर्त, दीपक यादव, संदीप यादव, पुष्पेंद्र जायसवाल, खगेंद्र जायसवाल, दीपेश दुबे, रवि श्याम, यशु कैवर्त, प्रेम सिंह, भगवान सिंह, अर्चित राठौर, श्यामलाल राठौर, प्रेम राठौर, मुकेश राठौर, शौर्य जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल रहे। कार्यक्रम के आयोजन से ग्राम धतुरा में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है, जिससे श्रद्धालु बड़ी संख्या में कथा श्रवण हेतु पहुंच रहे हैं।

Share This Article