दीपका/सीजी एनएन 24 न्यूज: नगर पालिका दीपिका में पार्षदों के आवास के बाहर लगने वाले नाम पट्ट (बोर्ड) को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पार्षद बने एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कई जनप्रतिनिधियों के घरों के बाहर अब तक उनके नाम का बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिससे पार्षदों में नाराज़गी देखी जा रही है।
कांग्रेस के पार्षद आकाश साहू, अविनाश यादव और कमलेश जायसवाल ने इस मुद्दे को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आखिर एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनके नाम के बोर्ड क्यों नहीं लगाए गए।
पार्षदों का कहना है कि यह सिर्फ एक बोर्ड नहीं बल्कि उनकी पहचान, सम्मान और जनप्रतिनिधि की प्रतिष्ठा से जुड़ा विषय है। ऐसे में इस तरह की लापरवाही कई सवाल खड़े करती है।
वहीं इस पूरे मामले में नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती हर्षित देवी की चुप्पी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष द्वारा आवाज़ क्यों नहीं उठाई जा रही है। क्या विपक्ष इस मामले में अपनी जिम्मेदारी निभाने से पीछे हट रहा है, या फिर वर्तमान सरकार के साथ किसी प्रकार की सुलह या समझौते की स्थिति है?
अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस मामले में कब तक स्पष्टता लाता है और पार्षदों की इस मांग पर क्या कदम उठाए जाते हैं।