कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, पानी और आइसक्रीम फैक्ट्रियों से नमूने जब्त, जांच के लिए भेजे गए

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और निम्न गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करते हुए पानी और आइसक्रीम बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापेमारी की। यह अभियान आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक अग्रवाल के निर्देश पर चलाया गया।

दीपका और मुड़ापार में कार्रवाई
जांच टीम ने दीपका स्थित मित्तल इंडस्ट्रीज पर दबिश देकर “Smart Water” ब्रांड के ड्रिंकिंग वाटर पाउच के नमूने जब्त किए। वहीं, मुड़ापार कोरबा में संचालित फ्लेक्सो आइसक्रीम फैक्टरी से भी आइसक्रीम के सैंपल लिए गए।

रायपुर लैब में होगी जांच
सभी जब्त नमूनों को विस्तृत परीक्षण के लिए रायपुर स्थित फूड टेस्टिंग लैब भेज दिया गया है। यहां यह जांच की जाएगी कि उत्पाद निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं।

FSSAI नियमों का पालन करने के निर्देश
कार्रवाई के दौरान दोनों संस्थानों को Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) के नियमों के तहत संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि खाद्य सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share This Article