अवैध कबाड़ कारोबार पर सख्ती: पार्षद चंद्रलोक सिंह ने उठाया मुद्दा, निगम आयुक्त की कार्रवाई को बताया न्यायसंगत

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   नगर निगम क्षेत्र में अवैध कबाड़ व्यवसाय और उससे जुड़े आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। इस बीच पार्षद चंद्रलोक सिंह ने निगम के बजट सत्र के दौरान इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया।

पार्षद चंद्रलोक सिंह ने आरोप लगाया कि शहर में अवैध रूप से संचालित कबाड़ के अड्डे न केवल कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन रहे हैं, बल्कि निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले कबाड़ चोरों को भी संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा हाल ही में की गई कार्रवाई पूरी तरह न्यायसंगत है और इस तरह की सख्ती आगे भी जारी रहनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग और जनप्रतिनिधि ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं, जो कि बेहद गंभीर विषय है। चंद्रलोक सिंह ने ऐसे पार्षदों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों का साथ देने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

निगम आयुक्त द्वारा की गई कार्रवाई का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट संदेश जाता है कि प्रशासन अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
पार्षद ने मांग की कि शहर में चल रहे सभी अवैध कबाड़ व्यवसायों की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Share This Article