चलती ट्रेलर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे डूमर कछार के पास एक बड़ा हादसा टल गया। चलते ट्रेलर में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार ट्रेलर खाली था और कटघोरा से बिलासपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन के पिछले हिस्से में अचानक आग भड़क उठी। आग लगने के बावजूद ट्रेलर कुछ दूरी तक सड़क पर चलता रहा, जिससे खतरा और बढ़ गया।

राहगीरों ने स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर को आवाज लगाकर सतर्क किया। इसके बाद चालक ने तुरंत वाहन रोका और कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Share This Article