रास्ता रोककर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा सदर कोरबा अभियान” के तहत पुलिस ने लूट के एक मामले का तेजी से खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार तिलकेजा दरी मोहल्ला निवासी योगेश कुमार कंवट 25 मार्च को अपने रिश्तेदार के घर मानिकपुर आए थे। अगले दिन 26 मार्च की रात करीब 2 बजे जब वे वापस जा रहे थे तभी मानिकपुर बाजार के पास कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक तथा 2000 रुपये लूटकर फरार हो गए।

घटना की शिकायत मिलने के बाद मानिकपुर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सबूतों के आधार पर दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम फैजल अहमद अंसारी उर्फ अमन और विजय चौहान बताए गए हैं जो मानिकपुर क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक और नगदी भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share This Article