डीजे विवाद में चाकूबाजी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, एक युवक हुआ था घायल

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा सदर कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने डीजे विवाद में हुई चाकूबाजी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार 25 मार्च को कोतवाली थाना क्षेत्र में डीजे को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपियों ने संदीप भास्कर पर हमला कर उसके कूल्हे पर चाकू मार दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने संतोष बाबा, शिव यादव और पुरुषोत्तम सोनी उर्फ पांडू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(3), 296, 351(3), 115(2) के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 भी जोड़ी गई है।

तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share This Article