बी.एससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस तारीख को होगी परीक्षा
रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), नवा रायपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए बी.एससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (BSCN26) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 27 मार्च से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 28 से 30 अप्रैल 2026 तक का अवसर दिया जाएगा। परीक्षा 11 जून 2026 (गुरुवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
प्रवेश पत्र 1 जून 2026 से व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होने की संभावना है। यह परीक्षा राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। राज्य शासन के नियमानुसार, छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी जो परीक्षा में शामिल होंगे उनका परीक्षा शुल्क बाद में वापस कर दिया जाएगा।
विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले सावधानीपूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।