सक्ति में क्षतिग्रस्त पुलिया के नवीनीकरण के लिए जन चिंतक मंच ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

सक्ति/सीजी एनएन 24 न्यूज:  सक्ति जिले के सिरली ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम कुम्हारीपठान और मन्द्रागोढी के बिच कि पुलिया कई वर्षों से क्षतिग्रस्त अवस्था में होने के कारण वहां के रहवासियों को आवागमन में असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। इसके चलते कुम्हारीपठान, मन्द्रागोढी , हरदी, सिरली, रायपुरा, बसऺतपुर, गोरखापाली, आमापाली, बिछीया एवं अन्य ग्राम का आवागमन हमेशा रहता है लेकिन कई वर्षों से यह मार्ग बन्द पडा है और तो और ग्रामीणों को अपने मंजिल तक पहुंचने के लिए बहुत घूम कर जाने पर मजबूर है। तथा चुने हुए जनप्रतिनिधि भी इस पर खास कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस सामाजिक समस्या को देखते हुए संगठन जन चिंतक मंच ने 29 मार्च दिन रविवार से सक्ति जिला कार्यकारिणी ने हस्ताक्षर अभियान कि शुरुआत की है। जिस कारणवश आसपास के ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से  यह मांग है कि, इस पुलिया का नवीनीकरण हो।


इस विषय को लेकर संगठन जन चिंतक मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती एंजेलिना सरकार और प्रदेश संगठन प्रमुख नोबेंद्र साह तथा एडवोकेट शिव साहू का मानना है कि जिस देश में बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की बात हो रही है वहां पर हकीकत में यदि एक पुलिया के लिए भी कई वर्षों तक ग्रामीणों को यदि तरसाया जा रहा है तो यह सरकार को अपने कार्यशैलियों का मूल्यांकन करना चाहिए। संगठन के सक्ति जिला अध्यक्ष विजय लाल पटेल जी इस कार्य हेतु शंखनाद की शुरुआत कर दी है।

इस हस्ताक्षर अभियान के पश्चात संगठन जन चिंतक मंच एक प्रतिनिधिमंडल बनाकर शासन और प्रशासनिक अधिकारीयो से मुलाकात कर इस मांग को पुरजोर तरीके से पटल पर रखने जा रहा है। इस हस्ताक्षर अभियान में उपस्थित जिला महामंत्री श्रीमती गणपति साहू जी, जिला महिला प्रमुख गीता जांगड़े जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य ललिता कुम्हार व मदन सिंह सिदार थे।

Share This Article