कोरबा में 5 साल के बच्चे के साथ अमानवीय कृत्य, हालत गंभीर, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा में 5 साल के बच्चे के साथ अमानवीय कृत्य, हालत गंभीर, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढेलवाडीह बस्ती में एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ अमानवीय कृत्य का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मासूम बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान गांव का 26 वर्षीय युवक सीमन लाल कंवर नशे की हालत में वहां पहुंचा। आरोपी ने बच्चे को अपने पास बुलाया और उसके गुप्तांग पर नाखून से हमला कर दिया।

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। गंभीर हालत में बच्चे को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

घटना की शिकायत मिलने के बाद मानिकपुर चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सीमन लाल कंवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है। स्थानीय ग्रामीण आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन शराबी है।

Share This Article